+91 9890388896
jayjoshiamt@gmail.com

पारीक सेवा समिति,अमरावती

पारीक सेवा समिति का उद्देश्य समाज के जन-जन तक सेवा सहायता एवं मार्गदर्शन पहुंचाना है। पारीक सेवा समिति सदैव अपने समाज के सदस्यों की प्रगति हेतु नवीनतम टेक्नोलॉजी अपनाने का पक्षधर रही है। पारीक सेवा समिति वेब पोर्टल (www.pareeksamajarmravati.in) के द्वारा इस तरह की सेवाएं दी जा रही है, जिसमे पारीक समाज के सदस्यों के पारिवारिक परिवेश को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा संचालित वेब पोर्टल के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, उनके कैरियर एवं व्यावसायिक ट्रेनिंग, आदि कोर्स करने की प्रेरणा एवम सहायता देना साथ ही मेडिकल सुविधाए एवं ब्लड बैंक के माध्यम से आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सहायता उपलब्ध कराना एवं विवाह योग्य युवक युवती के सम्बन्ध में जानकारी, ऐसे सेवा कार्य किये जायेंगे। साथ ही ऐसे सक्षम समर्थ पारीक बंधू एवं संस्थाए जो इस तरह के सेवा कार्यों में पारीक सेवा समिति के माध्यम से सेवा देना चाहती है वे सहर्ष आमंत्रित है। पारीक सेवा समिति परिवार

सदस्य सन्देश

मैं ओमप्रकाश नारायणदासजी जोशी, विगत 40 वर्षों से अमरावती शहर का रहवासी हूँ। अमरावती में बसने के पहले से ही मेरा रूझान सामाजिक कार्यों मेरा रहा है। ईश्वर की कृपा से 1992 पारीक सेवा समिति अमरावती जिला" इस संस्था का रजिस्ट्रेशन हुआ और मुझे सचिव की जिम्मेदारी दी गई। मैंने यह जिम्मेदारी 1992 से 1995 तक बखूबी निभाई। समाज कार्य करने के लिए किसी पद की आवश्यकता नहीं होती यह मेरी सोच है, किंतु मैं यह भी मानता हूँ कि समाज को सक्रिय रखने के लिए तथा आगे जाने के लिए किसी ना किसी को आगे आना होगा और नेतृत्व संभालना होगा। इस उद्देश्य को लक्ष्य बनाकर हमारी समिति हमेशा गतिशील रहती आयी है। 2001 से पुनः सचिव का पद मुझे सौंपा गया, यह जिम्मेदारी मैं अब तक वहन कर रहा हूँ। इस लम्बे कार्यकाल में बहुत सी चुनौतियाँ आती गयी और हमने समाज के विश्वास के बलबूते पर सभी चुनौतियाँ हँसते हँसते पार की देखा जाएँ तो अमरावती जिले में लगभग 60 पारीक परिवार रहते है और अमरावती शहर (बडनेरा, अमरावती, भातकुली) में कुल 35 पारीक परिवार रहते हैं। संख्या भले ही कम हो किंतु सभी परिवार अपनी परंपरा से लगाव रखते है और संस्कृति से जुड़े हैं। सभी पारीक परिवार के निवास स्थान आपस में लम्बी दूरी पर है। पारीक परिवारों के बीच की जमीनी किलोमीटरों की दूरी को नगण्य करके इन्हें आपस में पिरोकर माला बनाना, यह हमारे लिए सबसे बड़ा चुनौतीपूर्ण कार्य रहा है। श्री पाराशरजी की असीम कृपा तथा समाज के भाई-बहनों के प्रेम और सहयोग से हम इस कार्य में भी सफल रहे है। हमारी युवा पीढ़ी नित नये प्रयोग करती रहती है, जिसमें से वेबसाइट लांचिंग भी एक है। इस वेबसाइट से केवल अमरावती जिला ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने से हर पारीक परिवार को जोड़ा जा सकेगा। मैं पारीक भाईयों और बहनों को आवाहन करता हूँ कि लक्ष्य में सहभागी बने।

जय पाराशरजी!

Pareek Seva Samithi
  • श्री ओमप्रकाश जोशी
  • सचिव, पारीक सेवा समिति, अमरावती जिला.

Free Registration

Pareek Seva Samithi, Amravati